हम सब कभी नहीं भूलेंगे - A Heartfelt Tribute Poem | Roshni Kumari

 Roshni kumari
By -
0





हम सब कभी नहीं भूलेंगे आज के नज़ारे और आप हमेशा रहेंगे दिल में हमारे।
आपने भी तो हमको है दिल में बसाया, न लिया कभी हमसे उसका किराया।
सभी को नया राह दिखाए, शिक्षक और अभिभावक का कर्तव्य निभाए,
इसलिए तो हैं आप हमारे आँखों के तारे।
हम सब कभी नहीं भूलेंगे आज के नज़ारे और आप हमेशा रहेंगे दिल में हमारे।

हमेशा आपने मार्गदर्शन किया, खुद को हमपे अर्पण किया,
हमेशा किया हमारा सम्मान, हमको समझा अपना अभिमान।
आपने ही सिखाया कि कैसे बने हम लोगों के सहारे,
हम सब कभी नहीं भूलेंगे ये आज के नज़ारे।
आप हमेशा रहेंगे दिल में हमारे।

पहले लगता था कि दिल में केवल कमरे चार होते,
पर अब जाना कि आप जैसे के लिए हज़ार होते हैं।
कि आपके ही कारण हम हैं इतने प्यारे,
हम सब कभी नहीं भूलेंगे आज के नज़ारे और आप हमेशा रहेंगे दिल में हमारे।
                                                                                    
                                                             ~By Roshni Kumari

Post a Comment

0Comments

Nice Post

Post a Comment (0)