ऑपरेशन सिंदूर-एक चेतावनी By Roshni Kumari

Vinay Kumar
By -
0
Operation Sindoor - Hindi Poem ऑपरेशन सिंदूर – एक चेतावनी | देशभक्ति हिंदी कविता
Flag Operation Sindoor Image

की जला देंगे तुमको हम,
जैसे जलता यहाँ कपूर है।
बाकी हमले तो अभी बचे हुए हैं,
ये तो बस ऑपरेशन सिंदूर है।।

हुआ उपयोग हमले में,
बस कुछ हैमर बम था।
पाकिस्तान की बर्बादी के लिए,
नहीं ये कम था।।

तुम्हें नहीं मिला कुछ,
तो जात पूछ कर ही खेला है।
सोचो उस दिन क्या होगा तुम्हारा,
जब लाशें बिछेंगी — अभी तो बस थोड़ा सा ही रेला है।।

न कमी है भारत में सेना की,
और देशभक्ति भी भरपूर है।
बाकी हमले तो अभी बचे हुए हैं,
ये तो बस ऑपरेशन सिंदूर है।।

जब जगाया है शेर को,
तो इसका दहाड़ना भी सहना होगा।
यहाँ तो बच्चा-बच्चा बदला लेता है,
तो इनका मारना भी सहना होगा।।

हर बार छोड़ दिया हमने तुमको,
जब-जब मांगी तुमने माफ़ी है।
भारत तो तुम्हें चुटकियों में खत्म कर दे,
ये तो अकेला ही काफ़ी है।।

अभी तो बस तहलका मचाया है,
अभी तो तुम्हें करना चूर-चूर है।
बाकी हमले तो अभी बाकी हैं,
ये तो बस ऑपरेशन सिंदूर है।।

लिया होगा तुमने कईयों से पंगा,
लेकिन हमारे जैसा न कोई मिला होगा।
हम मारेंगे तुमको ऐसा,
कि तुम्हारी पीढ़ियों को भी गिला होगा।।

न सोचा था तुमने 1947 में,
कि तुम दो हिस्सों में बंट जाओगे।
चेतावनी दे रहे हैं —
अब पंगा लिया तो सीधे नक्शे से हट जाओगे।।

यहाँ की धरती भी है पावन,
और नागरिक भी कोहिनूर हैं।
बाकी हमले तो अभी बचे हुए हैं,
ये तो बस ऑपरेशन सिंदूर है।।

✍️ By Roshni Kumari | 📅

📤 Share this


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Nice Post

एक टिप्पणी भेजें (0)