मानसिकता कविता-By Roshni Kumari

Vinay Kumar
By -
0

मानसिकता कविता-By Roshni Kumari










मानसिकता से ही हम बांटते है ज्ञान। मानसिकता ही हमारे लिए है वरदान। मानसिकता से ही हम अच्छे दिखते हैं। पढ़ते भी इसी से इसी लिखते हैं। मानसिकता से ही चलता है संसार। इसी में है प्रेम और है अहंकार।मानसिकता ही हमारे जीवन को संवारती है,ये ही हमारे स्तर को निखारती है। यही तो हमारी बढ़ती है सम्मानमानसिकता हमारे लिए है वरदान

 मानसिकता से ही प्राप्त होते हैं संस्कार।जो करते है हमारे जीवन का उद्धार।इन सबसे ही तो वध हुआ रावण का श्रीराम के बाण से। गूंज उठती है पूरी दुनिया उनके धनुष के डंकार से। यही जीवन के पथ को तय करती है। यही एक व्यक्ति के तन से दूर भय करती है। की मानसिकता से ही नहीं होता अपमान मानसिकता ही हमारे लिए है वरदानमानसिकता ही देती हैं अच्छे और बुरे का ज्ञान। यही बताती है हर चीज़ का मान।  देती है हृदय के प्रेम का भाव,ये नष्ट कर देती है जो मन में होते है जो तनाव। मानसिकता ही कभी हंसाती तो कभी रुलाती है। आखिर जीवन का सच भी यही बताती है। मानसिकता ही एक दिन मिटाएगी अज्ञान मानसिकता ही हमारे लिए है वरदान।

Shayari Slider

कि अगर उसकी कोई मजबूरी ना होती तो वो कभी बेवफा न होता,
बेवजह तुम्हारी जिन्दगी से कभी वो खफा न होता,
और क्यों दोष देते हो उसे बार बार,
क्योंकि अगर उसमें कोई खूबी न होती तो तुम्हे उससे प्यार इक दफा ना होता।

- Roshni Kumari

कि ध्यान से निर्णय लेना,
क्योंकि मैं तुम्हारे लिये दिन रात रोई,
तुझको याद करते करते ना जाने कितनो को हूं खोई,
और शायद अभी ये गलत लग रहा होगा,
लेकिन बाद में क्या पता मेरे जितना प्यार करना वाला मिले ना फ़िर कोई।

- Roshni Kumari

कि रोज आकर इजहार करते हैं,
घंटों भर तुम्हारा इंतजार करते हैं,
और हमें पता है कि नहीं मिलना है यहां कुछ,
पर फिर भी ना जाने क्यों हम तुमसे प्यार करते हैं।

- Roshni Kumari

किस्मत तो सबकी लिखी होती है,
बस फर्क इतना है कुछ की कलम हमारी होती है,
कुछ की उनकी मुट्ठी में हमारी किस्मत होती है।

- Roshni Kumari

रिश्तों में वफ़ा नहीं रही,
दिलों में दर्द नहीं रहा,
जिंदगी अब पहले जैसी,
बस वो पहला सा मज़ा नहीं रहा।

- Roshni Kumari

मुस्कुराना तो आता था हमें भी बहुत,
पर जब से देखा है तुम्हें,
बिन मुस्कुराए गुजर नहीं होती।

- Roshni Kumari

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Nice Post

एक टिप्पणी भेजें (0)